डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान का जालंधर में जमकर विरोध हुआ। भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस में गाली गालौच की नौबत आ गई, इस दौरान आम आदमी पार्टी, राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। मामला बढ़ता देख कर भगवंत मान ने माफी मांग कर अपनी छुड़ाई।
आपको बता दें कि पिछले दिनों पंजाब में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने पंजाब प्रेस क्लब में कांग्रेसी नेता दिनेश ढल्ल को आप में शामिल करवाया था। उस दौरान आप के नेता इकबाल सिंह ढींढसा और डाक्टर शिवदयाल माली वहीं विरोध करने पहुंचे थे, जिससे कुछ लोगों ने प्रेस क्लब में हंगामा शुरू कर दिया। यहां तक कि प्रेस क्लब की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया।
इस कृत्य से पत्रकारों में आम आदमी पार्टी के प्रति गहरा रोष था। आज जब भगवंत मान एक होटल में पत्रकार वार्ता करने पहुंचे तो पत्रकारों ने जमकर नारेबाजी की। पत्रकारों के गुस्से को देखते हुए भगवंत मान ने माफी मांग कर जान छुड़ाई। इसके बाद पत्रकारों के सवाल पर घिरते नजर आए भगवंत मान प्रेस कांफ्रेस छोड़ कर ही चले गए।
AAP के CM फेस भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस में गाली-गालौच, देखें
https://www.youtube.com/watch?v=dC-srzCxTj0